Homeहमर बिलासपुरआपरेशन सिंदूर के तहत सक्ती में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय...

आपरेशन सिंदूर के तहत सक्ती में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेना के पराक्रम को किया जा रहा सम्मानित जगह-जगह हो रहा आयोजन

सक्ती “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सक्ती जिले में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों, भारत की जीत को समर्पित सभी को धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जनपद कार्यालय सक्ती से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से कचहरी चौंक होते हुए जनपद कार्यालय सक्ती में सम्पन्न हुई।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह तिरंगा यात्रा सक्ती जिले में एक नई उमंग, उत्साह और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरी। यह तिरंगा यात्रा ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि आम नागरिकों के देशप्रेम और एकता की मिसाल भी साबित हुई। सक्ती जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी तिरंगा यात्रा देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments