Homeहमर बिलासपुरसड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, किया गया चक्काजाम बाइक...

सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, किया गया चक्काजाम बाइक और हार्वेस्टर में आपस मे हुआ था भिड़ंत.

छपोरा,जैजैपुर,सक्ती मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह बाइक और हार्वेस्टर गाड़ी में भीषण भिड़ंत हो गई ।जिसकी वजह से तीन लोगों की इसमें दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण व पुलिस में थाना मालखरौदा में विवाद. हो गया।जबकि मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मिशन चौक में चक्का जाम हादसे को लेकर चक्काजाम कर दिया।ग्रामीणों ने हार्वेस्टर गाड़ी मालिक से मुआवजे की मांग कर रहे थे।

वही पुलिस विभाग ऊपर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।हादसे के बाद शव को अस्पताल न लेजाकर सीधे पोस्टमार्टम के लिये ले जाने पर भी ग्रामीणों में आक्रोश जाहिर कर रहे थे।गौरतलब हे कि पिछले कुछ समय से सड़क हादसों में हो रही वृद्धि कही न कही वाहन चालकों की लापरवाही को उजागर करता है।वही नेशनल हाइवे में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं ने शासन प्रशासन को भी इस दिशा में सोचने को मजबूर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments