आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चल रहा है अभियान

जिले के खरोरा क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी वृत खरोरा के अंतर्गत ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा में की गई।आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमरपाल सिंह चावला, निवासी ग्राम चिचोली, के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दर्ज किया गया है। विभाग की टीम ने मौके से कुल 36 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है, जिसमें 160 नग देशी मसाला मदिरा के पाव एवं 40 नग विदेशी व्हिस्की शामिल हैं। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में नियमित जांच और निगरानी की जा रही है, ताकि शराब माफियाओं पर अंकुश लगाया जा सके। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब विक्रय या परिवहन की सूचना तत्काल नजदीकी आबकारी कार्यालय या पुलिस को दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles