Homeहमर बिलासपुरइंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन,निकाल...

इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन,निकाल भ्रष्टाचार की बारात किया विरोध प्रदर्शन सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

एनएसयूआई ने सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को लेकर भ्रष्टाचार की बारात निकाली। इस दौरान एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ढोल, नगाड़े, घोड़ी, व्यंगात्मक विवाह, दहेज पेटी जैसे प्रतीकात्मक चीजों को लेकर जमकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कृषि महाविद्यालय में लगातार भ्रष्टाचार व्याप्त है

लेकिन उसके बाद भी जिस तरह से महाविद्यालय के द्वारा इस मामले पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है वह कहीं ना कहीं इन सभी को संरक्षण देने का काम कर रही है विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पूर्व से ही यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा भी यहां पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे जिससे यह आंदोलन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments