अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सरकंडा व सीपत थाना पुलिस की बड़ी सफलता गांजा व कच्ची महुआ शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त

बिलासपुर जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सरकंडा थाना क्षेत्र में 2 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर विजयापुरम अटल आवास के पीछे दबिश देकर एक युवक सोमेश पाठक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,000 है, बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई की।इसी क्रम में सीपत थाना पुलिस ने भी 1 जून 2025 को ग्राम बिटकुला के पैगवापारा रोड पर अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन की सूचना पर दबिश दी।

मौके से दो आरोपी कंहैया लाल यादव एवं अनिश कुमार साहू , दोनों निवासी पैगवापारा ग्राम बिटकुला को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत ₹6900 और एक मोटरसायकल जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।दोनों मामलों में पुलिस की तत्परता और समन्वयित प्रयासों से यह स्पष्ट है कि बिलासपुर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस प्रशासन गंभीर और सतत अभियान चला रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में, सरकंडा एवं सीपत पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की गई है। इससे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles