देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी अपने उफान पर है। जहां एक तरफ गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी और वनस्पतियों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नौतपा के दौरान बिलासपुर में भी तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा और इतनी भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब होती नजर आ रही है। भीषण गर्मी का लोगों का ही नहीं बल्कि वनस्पति की भी हालत गंभीर है।



गर्मी में पानी की कमी की वजह से पौधे सुख जाते हैं। कई जगह तो पानी की समस्या होने की वजह से भी पौधों की नियमित सिंचाई न होने के कारण पौधे सूख रहे हैं। इसलिए उन्हें निरंतर पानी देने के लिए सिंचाई करते रहना चाहिए और ये भी प्रयास करना चाहिए की पौधों के जड़ के पास की नमी जल्दी खत्म न हो। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के गिश शर्मा अपने वनस्पतियों की सुरक्षा के लिए कुछ सुझाव साझा किए हैं।




