भीषण गर्मी के दौरान आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण को संघ ने स्थगित करने की मांग।

ग्रीष्मावकाश एवं भीषण गर्मी के दौरान विकासखण्ड स्तरीय यूथ एवं यूको क्लब के क्रियान्वयन प्रशिक्षण को ग्रीष्मावकाश के पश्चात् आयोजित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, बिलासपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला शाखा अध्यक्ष रामकुमार यादव, सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि 05 जून से स्कूलों में समर कैम्प के अन्तर्गत पर्यावरण से जुड़े थीम पर कार्य करने हेतु 01 जून को 1 दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या चकरभाठा में आयोजित करने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होने आदेश जारी किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के साथ जिले के विद्यालयों में 01 मई से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश घोषित है। इसके साथ ही वर्तमान में पड़ रहे भीषण गर्मी की वजह से विपरित परिस्थितियों में प्रशिक्षण केन्द्रों में सुचारु रुप से प्रशिक्षण का संचालन किये जाने में अनेक परेशानियों उत्पन्न हो सकती हैं।

गौरतलब हो कि प्रदेश में पड़ रहे भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश में आयोजित विद्यालयों में समर कैम्प को शिक्षा सचिव के द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। इन परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से प्रशिक्षण में होने वाले कठिनाईयों को विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रीष्मावकाश के पश्चात् प्रशिक्षण को आयोजित करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा को निर्देश देने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles