राजा विक्रमादित्य के नाम से आरम्भ विक्रम संवत 2081 नववर्ष पर लगातार 9वे वर्ष बिलासपुर में विशाल, ऐतिहासिक और यादगार शोभायात्रा निकाली गई। ऐसा लगा मानो समूचा शहर सड़क पर उमड़ पड़ा। क्या खास, क्या आम, सभी विश्व शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता दिखाते नजर आए।

दोपहर बाद निकली शोभा यात्रा रात को तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। इस वर्ष पहली बार अरपा नदी के तट पर अरपा मैया की महा आरती की गई ।हनुमान चालीसा, हनुमान जी की आरती के साथ अरपा भैया की आरती को देखने हजारों लोग जुटे। इस अवसर पर शानदार आतिशबाजी भी की गई।




