हिंदू नव वर्ष पर बिलासपुर में भव्य शोभायात्रा, हजारों सनातनियों ने उत्साह के साथ मनाया पर्व…

बिलासपुर में हिंदू नव वर्ष संवत्सर 2082 के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के इस आयोजन में हजारों सनातनी श्रद्धालु पारंपरिक भगवा वस्त्रों में शामिल हुए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और लोक नृत्य के कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बिलासपुर के पुलिस मैदान से दोपहर बाद इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें भगवान श्रीराम, हनुमान जी और अन्य पौराणिक प्रसंगों से जुड़ी जीवंत झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों और धूमाल की धुनों ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया।शहरभर में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज थामे जयघोष करते हुए शामिल हुए। लोक नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से यात्रा को और भव्य बना दिया।शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंची, जहाँ हनुमान जी की भव्य आरती का आयोजन हुआ। इस बार पहली बार अरपा नदी तट पर स्थित रिवर व्यू में अरपा मैया की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।हिंदू नव वर्ष के इस पावन मौके पर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles