ई-रिक्शा शिविर: दस्तावेज सत्यापन और सुविधाओं पर जोर

पिछले कुछ समय से शहर में ई रिक्शा को बढ़ावा देने शासकीय स्तर पर प्रयास हो रहे हैं और इसका असर भी अब दिख रहा है। शहर में ई रिक्शा की लगातार संख्या बढ़ रही है। खासतौर पर ई रिक्शा के प्रारंभ होने से महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला है और बड़ी संख्या में महिलाएं ई-रिक्शा के माध्यम से अपना जीवन यापन भी कर रही है। लेकिन देखने को मिल रहा है कि इन्हें शासकीय दस्तावेज बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर कई बार ई रिक्शा संघ में हड़ताल भी किया है और अपनी मांगों को रखा है जिसे देखते हुए नगर निगम बिलासपुर के द्वारा शुक्रवार को मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क में ई रिक्शा चालकों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें सभी शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी यहां मौजूद रहे और ई-रिक्शा के समस्त दस्तावेजों का सत्यापन कर यहां उन्हें परिपूर्ण किया गया। जिसमें ई रिक्शा चालकों को स्वास्थ्य शिविर, परिवहन सुविधा, पीएम स्वनिधि योजना, और सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद अब ई रिक्शा संचालक सभी दस्तावेजों के साथ ई रिक्शा चलाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से ई रिक्शा चालकों द्वारा चार्जिंग पॉइंट और स्टैंड की मांग की जा रही है मांग को लेकर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles