Homeहमर बिलासपुरउज्जवला वर्ल्ड संस्था द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के आर्थिक रूप...

उज्जवला वर्ल्ड संस्था द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों को प्रदान की सहायता राशि।

उज्जवला वर्ल्ड संस्था द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद मेधावी छात्राओं के सहायता की पेशकश की गई। संस्था के अधिकारी अखोरी आर्यन प्रिय एवं एसईसीएल से रिटायर्ड जनरल मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि संस्था के द्वारा पहली बार स्कूलों से मेधावी प्रतिभावान आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के नाम आमंत्रित किए गए थे। जिनमें सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर की दो बालिकाओं का चयन किया गया है।

संस्था से जुड़े दोनों अधिकारियों ने प्राचार्य राकेश पांडेय को सहायता राशि का चेक सौंपा। प्रदीप कुमार ने बताया कि इन छात्राओं को कक्षा 12वीं की परीक्षा होने तक प्रति महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन उन बच्चों को दिया जाता है जिसकी स्कूल में न्यूनतम उपस्थित 80% होती है‌। इन बच्चों का आगामी परीक्षा परिणाम से पिछली कक्षा से बेहतर होना चाहिए। इस प्रेरणा के साथ यह राशि प्रदान की जाती है। संबंधित छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए मेंटर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments