बिलासपुर के विश्व हिंदू परिषद की महिलाओं ने राखी के शुभ अवसर पुलिस, पत्रकार सहित डॉक्टरों को बांधी राखियां।

बिलासपुर के विश्व हिंदू परिषद की महिलाओं ने राखी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसके तहत राखी के दो दिन पहले शहर के हर ऐसे विभाग में जो अपने काम के कारण राखी मनाने अपने घर नहीं जा पाते हैं। विश्व हिंदू परिषद की महिलाएं रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस विभाग के अधिकारियों, चिकित्सा विभाग के डॉक्टर और प्रेस क्लब जाकर सभी पत्रकारों को रक्षा सूत्र बांधकर राखी का त्यौहार मनाया। क्योंकि राखी के दिन सभी लोग अपने काम में व्यस्त होते हैं। इसलिए महिलाओं द्वारा शुक्रवार को ही राखी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप को महिलाओं ने राखी बांधी।

इसके साथ ही बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचकर महिलाओं ने पत्रकार साथियों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए दीपक जलाकर आरती किया तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा किया गया। इसके साथ ही शहर के जाने-माने डॉक्टर को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की, पिछले 6 वर्षों से विश्व हिंदू परिषद की महिलाएं इसी प्रकार विभिन्न विभागों में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित कर सभी को राखी बांधने का कार्य कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles