उत्तम हो ओड़िशा, हम सबका संकल्प मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में की सभा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम ओड़िशा हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है और ओड़िशा छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमेशा एक सूत्र में बंधी रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओड़िशा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि नुआपाड़ा जिले को अब तक 1101 करोड़ रुपए की राशि और 800 करोड़ रुपए जल परियोजनाओं पर खर्च की गई है। साय ने कहा कि दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार होने से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और नक्सलवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने लोगों से जय ढोलकिया को समर्थन देकर उत्तम ओड़िशा के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles