
नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को 34 अलंकरणों से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।समारोह में वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को गुंडाधुर सम्मान और तीरंदाज चांदनी साहू को महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही शिक्षा, पत्रकारिता, चिकित्सा, कृषि, संस्कृति और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों को प्रदेश का गौरव बताया।


