
बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी हेमलाल सिन्हा और पिंकी सिन्हा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर उधारी की रकम लौटाने के नाम पर मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी करने का आरोप है।आवेदक हेमंत कन्नौजे ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने ब्याज में रकम दी थी और दो खाली चेक लिए थे। रकम लौटाने के बाद भी चेक वापस नहीं किए गए और आरोपियों ने ब्याज के नाम पर अतिरिक्त वसूली की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा चेक में अतिरिक्त राशि भरकर धोखाधड़ी की गई।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 506, 384, 34 और 4 कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।


