उसलापुर के अभिषेक बिहार कॉलोनी में स्थित अटल आवास खंडहर में तब्दील, अटल आवास योजना हुई पूरी तरफ से फेल।

गरीबों को आवास की सुविधा देने के लिए अटल आवास योजना बनाई गई थी। जिसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अटल आवास का निर्माण किया गया। कई जगह अटल आवास सुचारू रूप से चल रहे हैं। लेकिन कई जगह अटल आवास की स्थिति खराब देखी जा रही है। उसलापुर के अभिषेक बिहार कॉलोनी के पास स्थित अटल आवास योजना पूरी तरफ फेल नजर आ रही है।

यहां पर स्थित अटल आवास के 6 ब्लॉक बनाए गए हैं। जो पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गए हैं। आवास पूरी तरह से कंप्लीट नहीं हुआ है। कॉलोनी वासियो ने बताया कि 2018 में यहां पर अटल आवास का निर्माण कार्य चालू हुआ था। निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। यह कहकर कि बजट नहीं है और तब से लेकर अब तक यह खंडहर में बदल गया है। जिससे सरकार का पैसा बर्बाद होता नजर आ रहा है। सालो से खंडहर पड़े इस अटल आवास में रात को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी हो जाता है।

कॉलोनी के आने जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही यह अटल आवास खंडहर पड़ा हुआ है। जो रात को नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों को हमेशा खतरा रहता है। इसके साथ ही यहां पर रात में लाइट की सुविधा नहीं होने की वजह से अंधेरा रहता है। जिससे समस्या और बढ़ जाती है। जहां एक तरफ लोग छत के लिए परेशान भटकते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अटल आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से पिछले 6 सालों से यहां खंडहर बन कर रह गया है। जिसकी पता साजी भी करने वाला कोई नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles