Homeहमर बिलासपुरउसलापुर में कुछ हुड़दंगियों ने बीच रोड में जमकर हुड़दंग मचाते हुए...

उसलापुर में कुछ हुड़दंगियों ने बीच रोड में जमकर हुड़दंग मचाते हुए सरेराह एक कार सवार डॉक्टर और उसके परिवार वाले के साथ मारपीट की।

पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

उसलापुर में कुछ हुड़दंगियों ने बीच रोड में जमकर हुड़दंग मचाते हुए सरेराह एक कार सवार डॉक्टर और उसके परिवार वाले के साथ मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह से सरेराह हुडदंगी पुलिस से बेखौफ होकर ना केवल अपनी वाहन सड़क घेरकर पार्क किये थे, बल्कि वाहन हटाने के ही मामूली सी बात पर सभी तैश में आकर डॉक्टर और उनके परिवार वालों पर टूट पड़े। इस घटना से डॉक्टर को ना सिर्फ शारिरिक क्षति हुई है बल्कि चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों का नाम राहुल सिंह, योगेश देवांगन, आकाश साहू, सुदीप यादव, रामपाल कुशवाहा, महेंद्र शर्मा, शैलेन्द्र सिंह और विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य है। ये सभी सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर आकांक्षा पैलेश के पास बीच सड़क में कार खड़ी करके बीच रोड में होली खेल रहे थे। इससे यातायात बाधित हो रही थी और आने जाने वाले परेशान हो रहे थे। उसी समय यहां से उसलापुर निवासी डॉक्टर दुर्गेश राजपूत अपने दो भांजों के साथ चार पहिया वाहन से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने बीच रास्ते पर खड़े चार पहिया वाहन को हटाने की बात कही जिससे यहां हुडदंग मचा रहे एक दर्जन से अधिक हुड़दंगियों ने डॉक्टर के ऊपर जबरिया पानी की बौछार करते हुए विवाद करने लगे। धीरे धीरे ये विवाद मारपीट में तब्दील हो गया माहौल गरमाता देखकर डॉक्टर अपने दोनों भांजों के साथ भागने की कोशिस करते हुए कार की ओर बढ़ने लगे। तभी सारे हुड़दंगियों ने कार में बैठते समय डॉक्टर और उनके भांजों पर लात घुसे बरसाते हुए ईंट पत्थर से उनके भांजे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे डरे सहमे डॉक्टर ने कार स्टार्ट कर भागने की कोशिश की तो एक हुड़दंगि उनके कार पर ही डॉक्टर के भांजे का गला पकड़कर लटक गया वहीं दूसरे हुडदंगी ने भागते वक्त ईंट पत्थर से कार के कांच पर वार कर दिया। कार तेज होने के चलते कार में डॉक्टर के भांजे का गला पकड़कर लटका युवक नीचे जमीन पर गिर पड़ा और डॉक्टर मौके से जान बचाकर भाग निकला।

हालांकि हुड़दंगियों ने तब भी हार नही मानी और चार पहिया वाहन और बाइक से उनका दूर तक पीछा भी किया। इस घटना के बाद डॉक्टर और उनके दोनों भांजों को गंभीर चोटें आई वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना की जानकारी डॉक्टर दुर्गेश ने आईजी कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक किरण राजपूत को दी।जिसके बाद इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और सकरी पुलिस को दी गयी। मौके से पेट्रोलिंग पार्टी भी घटनास्थल पहुंचकर हमलावरों का नाम पता तलाशने में जुट गई। हालांकि तब तक सभी मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने हमलावरों के सम्बंध में घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी लिया और राहुल सिंह, योगेश देवांगन, आकाश साहू, सुदीप यादव, रामपाल कुशवाहा, महेंद्र शर्मा, शैलेन्द्र सिंह और विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य के खिलाफ शिकायकर्ता के शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

बहरहाल उसलापुर क्षेत्र से दबंगों की ओर से पुलिस से बेखौफ होकर सरेराह डॉक्टर और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने से पुलिस की नींद चैन उड़ गई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पूरे बिलासपुर की पुलिस चौकसी बढाकर हर बार से इस बार बेहतर आमजनो को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का दावा किया था। वहीं खुशियों और रंगों के महापर्व में खलल डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही गयी थी। लेकिन जिस तरह से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है उससे पुलिस की पुलिसिया व्यवस्था की कहीं ना कहीं पोल खुल रही है। पुलिस ने भले ही एफआईआर दर्ज कर हुड़दंगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है लेकिन चारो तरफ पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments