Homeहमर बिलासपुरलोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज कांग्रेस के नेता जगदीश कौशिक...

लोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज कांग्रेस के नेता जगदीश कौशिक ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है।

लोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज कांग्रेस के नेता जगदीश कौशिक ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है।बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय केशवानी एवम विजय पांडेय ने आज दोपहर 12 बजे जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। इस दौरान जगदीश कौशिक ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने पार्टी हाई कमान से उनकी बात रखी है, जिस पर हाई कमान ने आश्वासन दिया है कि नामांकन के पहले उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर उनके साथ न्याय किया जायेगा।

बता दे की बिल्हा के कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश कौशिक बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लडने के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया। जिससे बेहद नाराज होकर जगदीश कौशिक पिछले 50 घंटो से भी अधिक समय से कांग्रेस भवन के बाहर आमरण अनशन में बैठे हुई थे। जिनके आमरण अनशन को तुड़वाने पिछले दो दिनो से मान मनौवल चल रही थी लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुई थे। लेकिन शुक्रवार सुबह आलाकमान से हुई बात उन्हे बताई गई। उसके बाद आलाकमान के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आमरण अनशन समाप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments