Homeहमर बिलासपुरएक देश एक चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

एक देश एक चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम की सामान्य सभा में वार्ड क्रमांक साठ के पार्षद और एमआईसी विजय ताम्रकार ने सभापति को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जो उन्होंने मांग रखी कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ करने पर विचार हो रहा है।उसी तरह से नगर निगम का चुनाव भी इसी व्यवस्था के साथ जोड़ा जाए जिससे चुनाव के समय होने वाली समय की बर्बादी और राशि का बेवजह उपयोग होना बंद हो सके इसके अलावा एक देश एक चुनाव होने से विकास कार्य में भी बाधा उत्पन नहीं होगी पिछले कुछ समय से देश में एक देश एक चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है तो इसका मसौदा भी तैयार किया जा रहा है ऐसे में अब इस एक देश एक चुनाव में नगर निगम को भी जोड़े जाने की मांग को अगर अमल में लिया जाता है तो आने वाले समय में एक देश एक चुनाव की परिकल्पना संपन्न हो सकती है वार्ड पार्षद के द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन का सभी ने समर्थन किया और इस दिशा में विचार करने के लिए मांग भी की |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments