छत्तीसगढ़ भवन और कोनहेर गार्डन के पास देह व्यापार मे लिप्त युवतियों के जमावड़ा के शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आ गयी है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भवन के पास रहने वाले रहवासियों ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को शिकायत की थी कि कोन्हेर गार्डन के पास अक्सर देह व्यापार में लिप्त युवतियाँ, महिलाये खड़ी रहती हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल ख़राब हो रहा है, वहां से गुजरने पर परिवार वालो को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं, रविवार को सिविल लाइन्स पुलिस नें 2 युवती और एक युवक को वहा संदिग्ध घूमते पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की, युवतियों नें देह व्यापार की बात स्वीकार की, जिस पर पुलिस नें दोनों युवतियों और युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें कड़ी हिदायत दी। दरअसल कोन्हेर गार्डन के पास कई वर्षो से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है. शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस रोजाना पेट्रोलिंग कर ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।




