डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती, प्यार में बदली, नाबालिग प्रेमिका नें अपने प्रेमी हरिओम जोशी को मिलने के लिए बुलाया, और दोनों फरार हो गए. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. नाबालिग प्रेमिका की माँ की रिपोर्ट पर पुलिस नें आरोपी प्रेमी हरिओम जोशी के खिलाफ धारा 363 और 366 का मामला दर्ज कर गिरफ़्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी हरिओम नाबालिग को अपने घर के पास ले जाकर एक कमरे मे रखा हुआ था. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस नें आरोपी के चंगुल से नाबालिग को सकुशल बरामद किया है।


