Homeहमर बिलासपुरएक भारत, श्रेष्ठ भारत : जीपीएम जिले में गूंजा ‘रन फॉर यूनिटी’...

एक भारत, श्रेष्ठ भारत : जीपीएम जिले में गूंजा ‘रन फॉर यूनिटी’ का जोश राष्ट्रीय एकता दिवस पर 850 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया अखंडता और एकता का संदेश

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत और कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ।

थाना परिसर गौरेला से रेलवे स्टेशन तक निकली इस दौड़ में पुलिस जवानों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में एकता की शपथ दिलाई गई और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसी क्रम में पेंड्रा और मरवाही थानों में भी उत्साहपूर्ण ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित हुई, जिसने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुँचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments