एमआरपी से ज्यादा कीमत पर समानों को बेच रहे उसलापुर रेलवे स्टेशन के अंदर बने दुकानों के दुकानदार, प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर समान खरीदने को मजबूर यात्री।

रेलवे अधिकारियों के नाक के नीचे अवैध वसूली चल रही है।बिलासपुर ज़िले के उसलापुर रेलवे स्टेशन के अंदर बनी दुकानों में दुकानदार यात्रियों से एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं। 15 रुपये में मिलने वाली पानी की बोतल के लिए दुकानदार यात्रियों से 20 रुपए वसूल रहे हैं। नियम के मुताबिक रेलवे स्टेशन में और ट्रेनों के अंदर रेल नीर उपलब्ध होना चाहिए।

परंतु उसलापुर रेलवे स्टेशन की दुकानों में रेल नीर नहीं बल्कि बाहरी कंपनियों के पानी की बोतल बेची जाती है ऊपर से यह बोतल MRP से ज़्यादा कीमत पर बेची जा रही है। Grand news की टीम ने स्टेशन में मौजूद यात्रियों से भी बात की तो उन्होंने बताया की सभी दुकानों में पानी की एक बोतल ₹20 में बेची जाती है जबकि बोतल पर छपा हुआ मैक्सिमम सेलिंग प्राइस 15 रुपए है। जब हमने दुकानदार के पास जाकर बोतल खरीदने की कोशिश की तो पहले उसने हमें भी 20 ही कीमत बताई फिर कैमरा देखकर अपनी बात से पलटने लगा। रेल्वे में चल रही इस खुलेआम लूट से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles