एसएसपी ने किया बिल्हा थाने का आकस्मिक निरीक्षण अच्छे कार्य पर पुलिसकर्मियों को मिला नगद पुरस्कार, क्षेत्र भ्रमण कर लिया फीडबैक

एसएसपी राजनेश सिंह ने 1 अक्टूबर को थाना बिल्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी डी.आर. टंडन सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। एसएसपी ने थाना रिकार्ड व रख-रखाव की समीक्षा की और स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए सूचना तंत्र मजबूत कर अपराध रोकथाम पर जोर देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

इनमें आरक्षक संतोष मरकाम को 32 लाख रुपये के सोना-चांदी बरामद कराने पर, अर्जुन जांगड़े को अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी पर, राजेश यादव को 18 प्रकरणों की विवेचना कर समय पर चालान प्रस्तुत करने पर, सुरेंद्र पटेल को 16 गुम इंसान की दस्तयाबी और विवेचना कार्य पर, प्र.आर. रूपेश तिग्गा को चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी पर तथा थाना प्रभारी उमेश कुमार साहू को अपराधों की त्वरित निकाल और सफल मेस संचालन पर पुरस्कृत किया गया।

निरीक्षण के बाद एसएसपी ने बिल्हा क्षेत्र का भ्रमण किया और अग्रसेन चौक पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles