
रामसेतु और राजेंद्र नगर चौक में थाना सिविल लाइन पुलिस ने 01 अक्टूबर को आकस्मिक चेकिंग की।इस दौरान कुल 11 स्पीड बाइकर्स,,मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई हुई, जिनमें से 6 बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलें BNSS धारा 106 के तहत जब्त की गईं।बाकी 5 मोटरसाइकिलों पर अधूरी या गायब नंबर प्लेट पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


