Homeहमर बिलासपुरएसपी रजनेश सिंह ने सभी वरिष्ठ आरक्षको को नवीन कानून की सही...

एसपी रजनेश सिंह ने सभी वरिष्ठ आरक्षको को नवीन कानून की सही जानकारी लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

अंग्रेजो के जमाने के कानून में बदलाव के बाद अब विवेचना का पावर वरिष्ठ आरक्षकों यानी कि विवेचकों को दे दिया गया है।इसलिए राजपत्रित अधिकारियों, थानेदारों के बाद अब वरिष्ठ आरक्षकों को नवीन कानून को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान संसोधित धाराओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। गौर करने वाली बात ये है कि अब वरिष्ठ आरक्षक ही बीएनएस की धाराओं वाले मामलों की ना केवल विवेचना करेंगे बल्कि उसका निदान भी खुद करेंगे।

एक दिवसीय नवीन कानून प्रशिक्षण के शुभारंभ पर पहुंचे एसपी रजनेश सिंह ने सभी वरिष्ठ आरक्षको को नवीन कानून की सही जानकारी लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित पुलिसकर्मियों के क्वाटरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने यहां मौजूद समस्याओं को समझते हुए उसे दूर करने आश्वस्त कर तमाम मूलभूत सुविधाएं भी पुलिसकर्मियों को प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments