बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत बिजली ही रहती है। कुछ इलाके में छोड़ दे तो पूरे शहर में और असुरक्षा ही नजर आ रही है। कई जगह में गलत तरीके से सड़क से सटे ट्रांसफार्मर हादसे को न्योता दे रहे हैं। बिजली अफसर के मुताबिक शहर में किसी भी जगह पर ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान ढाई मीटर चौड़ाई और ढाई मीटर लंबाई मैं चबूतरा बनाया जाता है जिसमें चबूतरे की ऊंचाई डेढ़ मीटर होनी चाहिए, साथ ही चबूतरे के चारों तरफ आधा मीटर जगह छोड़ने के बाद लोहे का जाली लगा होना चाहिए। लेकिन बिजली विभाग द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।



ऐसे में बरसात के मौसम में खतरा और भी बढ़ जाता है अगर ऐसे में कोई बच्चा या जानवर वहां पहुंच गया तो यह एक बड़ा हादसा का शिकार हो जाएंगे। दयालबंद रोड में ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने की शिकायत आसपास के दुकान वालों ने की है दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिनों से यहां पर ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलती है जिसकी वजह से बिजली भी गोल हो जाता है और फिर बिजली की समस्याएं होती है इसी तरह शहर के अलग-अलग क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने की भी घटना हो चुकी है। बावजूद इसके इस गंभीर विषय को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है देखना यह है की इसकी सुरक्षा की व्यवस्था होती है या फिर लोगों को इसी तरह जान जोखिम में डालकर अपना बचाव करना होगा।



