Homeहमर बिलासपुरऑटो रिक्शा में अधिक यात्री बैठाकर ट्रेफिक नियम का उल्लंघन करने वाले...

ऑटो रिक्शा में अधिक यात्री बैठाकर ट्रेफिक नियम का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर कार्यवाही।

ट्रेफिक पुलिस के लगातार समझाइश के बावजूद ऑटो चालक अपने वाहनों में बच्चों और सवारियों को ठूंस ठूंसकर अब भी सड़कों में फर्राटे भर रहे है। इससे कहीं ना कहीं हादसे की भी आशंका बनी हुई है। यही वजह है पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ट्रेफिक एएसपी नीरज चंद्राकर और उनकी टीम की ओर से बिलासपुर जिले में नियमो को ताक पर रखकर सवारी, खासकर स्कूली बच्चों को अपने ऑटो में ठूंस ठूंसकर बैठाने वाले ऑटो चालकों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह का अभियान सिविल लाइन थाने के समीप बर्जेश स्कूल के पास चलाया गया। यहां ऑटो चालकों को रोकर न केवल उनसे जुर्माना वसूला गया बल्कि उनको समझाइए भी दी गई कि अपने ऑटो में नियमित और सीमित तरीके से स्कूली बच्चों को लेकर चलें। अगर इसके बावजूद वे ट्रैफिक पुलिस के राडार में आएंगे तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments