Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में संदिग्ध बाहरी लोगों पर कड़ी नजर, किरायेदारों की जानकारी अनिवार्य...

बिलासपुर में संदिग्ध बाहरी लोगों पर कड़ी नजर, किरायेदारों की जानकारी अनिवार्य…

शहर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सिविल लाइन पुलिस बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध लोगों की कड़ी जांच कर रही है। इसी के तहत अब मकान मालिकों के लिए नए सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि न केवल किरायेदारों, बल्कि प्रदेश के बाहर से काम के लिए बुलाए गए कारीगरों और श्रमिकों की भी पूरी जानकारी संबंधित थाने में जमा करना अनिवार्य होगा। यह कदम अपराधों पर अंकुश लगाने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाया गया है।पुलिस का मानना है कि बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान समय रहते की जा सके। खासतौर पर हाल के कुछ मामलों को देखते हुए प्रशासन अब और सतर्क हो गया है।मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी पुलिस को सौंपें। जो मकान मालिक इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments