ऑनलाईन सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, MP से आकर लूडो किंग पर खेला रहे थे करोड़ों का खेल स्वर्णिम इरा कॉलोनी से चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप और लाखों की सट्टा पट्टी जब्त

बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर ऑनलाईन सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में संचालित सट्टा अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यहां मध्य प्रदेश से आए चार युवक लूडो किंग गेम के ज़रिए ऑनलाईन सट्टा चला रहे थे। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सैकड़ों लोगों से जुड़कर हार-जीत पर दांव लगवाते थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेड मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से राहुल छाबड़ा, सुमित चांदवानी, ओम प्रकाश नागवानी और मोहित बर्मन को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5 मोबाइल, 1 लैपटॉप और लाखों रुपए की सट्टा पट्टी लिखी डायरी जब्त की गई। आरोपी ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों से सट्टा लगवाते थे।पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बिलासपुर में किराए का मकान लेकर डिजिटल सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। सट्टे की राशि को गूगल पे, फोन पे जैसे माध्यमों से एकत्र कर खेल में हार-जीत के आधार पर भुगतान किया जाता था। पूरा खेल अत्यंत गुप्त तरीके से संचालित हो रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी निगरानी से ये बच न सके।सरकंडा थाना पुलिस और एसीसीयू की इस संयुक्त कार्रवाई से शहर में संचालित अन्य ऑनलाईन सट्टा रैकेट्स के लिए भी एक सख्त संदेश गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि शहर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ आगे भी इसी तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles