गणेश चतुर्थी की तैयारी में जुटी एकता गणेश उत्सव समिति, विशाल प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू

गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही शहर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियां सक्रिय हो गई हैं। इन्हीं में से एक, भारतीय नगर स्थित एकता गणेश उत्सव समिति ने इस बार भी गणेश जी की भव्य और विशाल प्रतिमा के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। समिति हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर आकर्षक आयोजन कर शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। भारतीय नगर के “राजा” के रूप में प्रसिद्ध एकता समिति की गणेश प्रतिमा देखने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रतिमा की भव्यता और कलात्मकता के कारण यह प्रतिमा पूरे शहर के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।इस वर्ष भी समिति द्वारा डेढ़ माह पहले ही मूर्ति निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

कलाकार विशेष तकनीक से प्रतिमा को तैयार कर रहे हैं, ताकि इसे एक नया और मनमोहक स्वरूप दिया जा सके। समिति का प्रयास है कि इस बार की प्रतिमा पहले से अधिक आकर्षक और कलात्मक हो।बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा निर्माण में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। मिट्टी को गीला कर विशेष विधि से प्रतिमा तैयार की जा रही है, ताकि समय पर गणेश चतुर्थी के पूर्व मूर्ति पूरी तरह से तैयार होकर अंतिम रूप ले सके। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वे श्रद्धालुओं को एक भव्य आयोजन का अनुभव देने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे उत्सव के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा के दर्शन लाभ लें और सामाजिक सौहार्द का संदेश फैलाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles