कराटे खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कराटे बेल्ट परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सफल खिलाड़ियों को कलर बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बिलासपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सफल खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उल्लेखनीय है कि कराटे बेल्ट परीक्षा 29 जून 2025 को पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच, छठ घाट तोरवा स्थित भवन में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का संचालन सेको काई कराटे छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक और छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष रेनशी बी. ब्रह्म्या नायडू द्वारा किया गया। उनके साथ सीनियर कराटे प्रशिक्षक सेंसाई देवराज धनकर, सेंसाई जयंत नायडू और सेंसाई अजय वर्मा सहायक पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

22 जुलाई को घोषित परीक्षा परिणाम में येलो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट, जूनियर ब्राउन और सीनियर ब्राउन बेल्ट में खिलाड़ियों का चयन हुआ। येलो बेल्ट के लिए आदि पाण्डेय, तेजस शुक्ला, खुशबू साहू सहित कई खिलाड़ियों को चयनित किया गया। ऑरेंज बेल्ट में आरती शर्मा, खनक साहू, हिमानी सूर्यवंशी आदि का नाम रहा। वहीं ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट और ब्राउन बेल्ट में भी अनेक खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई हरिशंकर साहू, सचिव बिलासपुर कराटे डू एसोसिएशन और खेल प्रेमी दीपक पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। इस अवसर पर बिलासपुर कराटे स्कूल के सीनियर प्रशिक्षक सेंसाई राजेश सारथी, कोच रिया साहू, आरती साहू, देवश्री बघेल और सपना श्रीवास ने भी खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र मिलने पर बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles