विद्युत विभाग की लापरवाही से घर निर्माण में बाधा, परिवार को जान का खतरा सुरक्षा की मांग

बिलासपुर ज़िले के मस्तूरी तहसील अंतर्गत ग्राम आकडीह निवासी सुरेश केवट ने कलेक्टर को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए अपने मकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटवाने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह विद्युत लाइन उनके मकान की छत के ठीक ऊपर से होकर गुजर रही है, जिससे न सिर्फ निर्माण कार्य बाधित हो रहा है, बल्कि परिवार को भी जान-माल का खतरा बना हुआ है। सुरेश केवट ने बताया कि यह लाइन उनके पारिवारिक ज़मीन के ऊपर से जबरन खींची गई थी, जबकि उनके पिता ने पहले ही इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद विद्युत विभाग ने बिना अनुमति के लाइन बिछा दी। हालांकि विभाग ने आश्वासन दिया था कि लाइन को हटा दिया जाएगा, लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनके मकान का निर्माण कार्य छत स्तर तक पूरा हो चुका है, लेकिन ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के कारण वे अब निर्माण आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। यह स्थिति परिवार के लिए अत्यंत खतरनाक है और कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सुरेश ने आगे बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और बिजली कार्यालयों में कई बार आवेदन देकर गुहार लगाई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। सात महीने से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं, पर समाधान नहीं मिल पाया है। अंत में उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन विद्युत विभाग को तत्काल आदेश देकर उक्त लाइन को हटवाए, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपना घर पूरा कर सकें और परिवार को खतरे से निजात मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles