कर्ज के बोझ में रचा अपहरण का नाटक पुलिस ने गौरेला से युवक को किया बरामदसच जानकर हैरान रह गई टीम

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता युवक के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक ने खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली थी। पुलिस ने उसे गोरेला स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां संजय यादव नाम का युवक एक पीजी में रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिन पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि संजय जशपुर जाने निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों को युवक का फोन आया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है।इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पहले कटनी के आसपास और फिर गोरेला के पास मिली। पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार युवक को गोरेला रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया।पूछताछ में पुलिस के सामने चौंकाने वाली बात सामने आई। युवक ने कबूल किया कि उसने खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। दरअसल, वह कर्ज में डूबा था और परिजनों से पैसे लेना चाहता था। इसी कारण उसने अपहरण का नाटक रचा और परिजनों को फोन कर झूठी सूचना दी।सीएसपी ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि उस पर कुछ आर्थिक बोझ था और इसी वजह से उसने यह कहानी बनाई। पुलिस अब उसके आर्थिक लेनदेन की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है कि युवक ने कर्ज कहां से लिया और किन लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की झूठी सूचनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles