खेत में काम कर रहे व्यक्ति की मौत परिजनों ने लगाया आरोप करंट के चपेट में आने से हुई थी मौत

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के पेडी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजन ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता की मौत खेत में बिछाए गए बिजली तार से करंट लगने से हुई थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है ताकि असली कारणों का खुलासा हो सके। प्रीतम धीरज ने बताया कि उनके पिता राजकुमार धीरज की मृत्यु 18 अगस्त को हुई थी। मृत्यु के बाद परिवार ने यह समझकर शव को गांव में ही मिट्टी दे दी थी कि यह स्वाभाविक मौत है। लेकिन बाद में ग्रामीणों से जानकारी मिली कि खेत में बिजली तार बिछाने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है। इसके बाद परिजन प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग कर रहे हैं।आवेदन में बताया गया है कि गांव के ही प्रशांत कुमार पिता रघुवंश कुमार ने अपने खेत में बिजली का तार बिछाया था, जिससे कथित रूप से करंट लगने की संभावना जताई जा रही है। आवेदक का कहना है कि यदि मृत्यु का कारण वास्तव में बिजली करंट है, तो इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से की जानी चाहिए। इसीलिए उन्होंने शव को दोबारा निकालकर मेडिकल जांच कराए जाने का आग्रह किया है। परिजनों ने प्रशासन से यह भी निवेदन किया है कि मामले की जांच मजिस्ट्रियल स्तर पर कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर यह मामला सिर्फ दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही का परिणाम भी हो सकता है। इस संबंध में मस्तूरी थाना पुलिस को भी आवेदन की प्रति दी गई है। परिजनों ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है ताकि मृतक की मौत का वास्तविक कारण सामने आए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles