स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए लोगों को जागरूक किया। इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से निजी बैंक द्वारा किया गया। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक, और पुलिस पेट्रोल पंप से होते हुए स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई।

रैली में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आर.पी.चौहान, बैंक के डीजीएम अमिताभ बाजपेई, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, बाइकर्स कम्युनिटी बिलासपुर के सदस्य,एनसीसी, युवा मतदाता सहित अन्य लोगों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया। कलेक्टर ने सभी को कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। रैली के बाद स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मतदान का ये अधिकार हमें कठिन संघर्षों से मिला है, हमें इसका महत्व समझकर मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी के मत का समान महत्व है। हर एक वोट बेहद कीमती है इसका उपयोग हमे स्वयं कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।



शतप्रतिशत मतदान को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना मतदान कर सभी के सहभागी बननें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपील किया जा रहा है।इसी तरह पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को जागरूक किया।कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही स्वीप कार्यक्रम में सहभागी बने एनएसएस, स्काउट और स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया।



