शहर में पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई करने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए तोरवा ब्रिज से पहले पाइप डंप की गई है। करीब 20 दिन से यह पाइप सड़क किनारे पड़ी हुई है जिसके कारण कई घरों और दुकानों के आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। ठेकेदार के लोग इसे किनारे भी नहीं कर रहे हैं जिससे लोगों को कुछ सहूलियत हो सके। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सीधे घरों तक पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस सप्लाई करने की योजना बनाई है। जिसके तहत बिलासपुर में भी पाइपलाइन जोड़ी जा रही है।



जिस कारण तोरवा ब्रिज से पहले सड़क किनारे पाइपलाइन डंप की गई है। आसपास घरों और दुकानों के पास पाइपलाइन रखी गई है। जिससे लोग परेशान हो गए हैं शुरुआत में एक-दो दिन तक लोगों ने पाइपलाइन हटाने या किनारे करने का इंतजार किया। लेकिन अब लोगों में नाराजगी देखी जा रही है क्योंकि लोगों को घर से बाहर दूर गाड़ी खड़े करने पड़ रहे हैं अपने घर जाने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय कर आना पड़ रहा है दुकानदारों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है जिससे लोग परेशान नजर आ रहे हैं।


