कलेक्टर अवनीश शरण की टीएल बैठक: गणतंत्र दिवस आयोजन और धान खरीदी की समीक्षा

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित झांकियां तैयार करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य मंच की सजावट, बैठक व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई, आमंत्रण पत्र, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, गुब्बारों की व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, पंडाल एवं कुर्सी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यो के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे।

बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक जल्द कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles