कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग और आदिवासी विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों की ली समीक्षा बैठक।

कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग और आदिवासी विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने छात्रावासों में भी प्रवेश उत्सव मनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों से कहा कि छात्रावासों की स्थिति अच्छी हो, बच्चों को अच्छा वातावरण और गुणवत्तायुक्त भोजन मिले, यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। जिले में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित 83 और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 7 छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षक मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास में बच्चे आपके संरक्षण में रहते है, वहां आप उनके अभिभावक है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों को अपना बच्चा मानिये। उनके बेहतर भविष्य निर्माण में उनके सहयोगी बने। उन्हें छात्रावास में बिलकुल घर जैसा माहौल और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे उन्हें अनुकूल परिवेश ओर सुविधा मिल सके। उन्होंने अधीक्षकों से सभी बच्चों का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा। कलेक्टर ने नियमित रूप से निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने कहा। उन्होंने बैठक में आश्रम छात्रावासों के रख-रखाव, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles