कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं का निराकरण संबंधी अधिकारियों को दिए निर्देश।

कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से सभी के आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में उत्तरा नवरंग इमली भाटा से मकान अलार्ट की समस्या को लेकर आई इसके निवारण का आश्वासन कलेक्टर ने दिया। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जलदेवी निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। वह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है।

आवास नहीं होने के कारण बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को उनका पत्र भेजकर मामले का परीक्षण करने कहा। सामूहिक आवेदन देते हुए ग्राम में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गावं में अच्छी सड़क, बिजली खंबा, नाली ,कचरा पेटी नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर ग्राम निपनिया को ग्राम मौहाकापा में जोड़ने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles