Homeहमर बिलासपुरदेशी दिवाज ग्रुप ने मनाया रंगारंग प्री होली समारोह...

देशी दिवाज ग्रुप ने मनाया रंगारंग प्री होली समारोह…

होली के करीब आते ही अलग-अलग संस्थाओं द्वारा प्री होली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर होली खेल रही है। इसके साथ ही राधा कृष्ण के स्वरूप में तैयार होकर होली खेलती नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी मे देशी दिवाज ग्रुप के द्वारा प्री होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसकी व्यवस्थापिका सुनैना नायर एवं श्वेता पटेल रही।कार्यक्रम की थीम होली के रंग राधाकृष्ण के संग थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अस्तित्व महिला समिति की अध्यक्ष पूजा वर्मा और शैल कश्यप रही। जिनके करकमलों से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात सुनैना नायर द्वारा भजन गाया गया जिसमें मैया और कृष्ण की लीला दिखाई गई। मैया की भुमिका श्वेता पटेल द्वारा निभाई गई। ग्रुप की महिलाओं द्वारा फाग गीत गाया गया और राधाकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली गई। राधा के वेश में तान्या कश्यप और कृष्ण के वेश में शिखा जांगड़े रही। यहां मनोरंजक गेम्स भी आयोजित की गई। आखिर में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन भोज एवं आभार प्रकट व्यवस्थापिकाओं द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments