कलेक्टर के शक्त निर्देश के बावजूद शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों से कर्मचारी नदारत।

कलेक्टर के निर्देश का भी असर अफसर पर दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ दिन पहले कलेक्टर अवनीश शरण ने शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित कुछ विभागों का निरीक्षण किया था, जहां अफसर कर्मचारी नदारत दिखाई दिए, नाराजगी जताते हुए अफसरो को जमकर फटकार लगाई थी। कुछ दिनों बाद फिर से इसी रवैया पर विभाग चलता नजर आ रहा है। मंगलवार को कंपोजिट बिल्डिंग के अधिकांश विभागो की कुर्सियां खाली नजर आई. अधिकारियों के नहीं रहने से कर्मचारी भी मनमानी करते दिखे।

1:30 बज चुके थे; महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों का कही अता-पता नहीं था। कहा गया कि टी एल की मीटिंग है, जबकि मीटिंग 12:30 बजे ही समाप्त हो गई थी और 1:30 बजे तक भी कार्यालय की कुर्सियां खाली रही.

जबकि आचार संहिता लगा हुआ है सभी अधिकारी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने निर्देश दिए गए हैं। उसके बावजूद भी निर्वाचन अधिकारियों के निर्देश का पालन होता कहीं नहीं दिख रहा है। जिसके चलते दूर गांव से आवेदन लेकर पहुंचे ग्रामीण भटकते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles