चिंगराजपारा में पति-पत्नी में झगड़ा; पत्नी के सिर पर टंगिए से हमला करके मौत के घाट उतारा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है।

थाना सरकंडा अतंर्गत चिंगराज पारा में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पति ने पत्नी से झगड़ा करते हुए उस पर टंगिया से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव सिम्स भेज दिया है।

थाना सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा भारत चौक में उस समय सनसनी फैल गई जब क्षेत्र वासियों को पता चला कि श्वेता कौशिक साहू अपने घर में लहू लूहान अवस्था में मृत पड़ी हुई है। क्षेत्रवासियों ने मौके से इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। मौके पर सरकंडा पुलिस सहित जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी पहुंचकर मौकाए वारदात का जायजा लिए। पुलिस को पता चला कि मुकेश साहू और श्वेता कौशिक साहू का प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही उन दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी बीच सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तकरीबन 2:30 से 3 बजे फिर से नशे में धुत मुकेश साहू अपनी पत्नी से विवाद करते हुए उसे पर टांगिए से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सरकंडा थाना प्रभारी डीएसपी रोशन आहूजा ने बताया है कि वारदात को अंजाम देकर मृतका श्वेता कौशिक साहू का पति आरोपी मुकेश साहू फरार है। जिसकी पता तलाश की जा रही है।

बहरहाल पत्नी की हत्या कर मौके से फरार आरोपी मुकेश साहू की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा की आखिर उसने किस बात पर अपनी पत्नी की हत्या की। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कम कर उसके पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए शव सिम्स मर्च्युरी में भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles