Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर ने आदिवासी बहुल गांवों का सघन दौरा कर जनकल्याण योजनाओं का...

कलेक्टर ने आदिवासी बहुल गांवों का सघन दौरा कर जनकल्याण योजनाओं का लिया जायजा गोठान में किया पौधारोपण, जल संरक्षण और महिलाओं की आजीविका पर दिया जोर

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोटा विकासखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांवों का दौरा कर पीएम जनमन योजना, जल संरक्षण और महिला आजीविका कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रिंगवार, पीपरपारा, बाँसाझाल और कंचनपुर गांव पहुंचकर हितग्राहियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

कलेक्टर ने बाँसाझाल में चंदन बैगा, चंद्रभान और झंगलू बैगा के नए बने पीएम जनमन आवास का अवलोकन किया। हितग्राहियों ने बताया कि पहले वे मिट्टी के झोपड़ीनुमा मकानों में रहते थे और अब पक्के मकान मिलने से उनका जीवन स्तर बदला है। कलेक्टर ने ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील भी की। वहीं पीपरपारा में उन्होंने अनिता अगरिया के आवास का निरीक्षण कर बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए नए रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बिछी खोंधरा जलाशय का भी निरीक्षण किया, जहां जलाशय पूरी तरह सूखा मिला। उन्होंने अधिकारियों को जलाशय में पानी भराव के स्थायी उपाय खोजने के निर्देश दिए। जल संरक्षण को लेकर गांव में स्थल निरीक्षण भी किया गया ताकि वर्षा जल संचयन और सिंचाई की व्यवस्था बेहतर की जा सके।कंचनपुर गांव के गोठान में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने बिहान दीदियों के साथ वृक्षारोपण किया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 2 हजार पौधे लगाने की योजना तैयार की गई है। कलेक्टर ने आम का पौधा लगाया और परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेड़ों से होने वाले लाभ पर महिलाओं का हक होगा। मौके पर एसडीएम नितिन तिवारी, तहसीलदार भगत सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments