छाता लगाकर सिम बेचने वाले ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, मयंक द्विवेदी की शिकायत पर केस दर्ज आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर दूसरों को बेची सिम, आरोपी फरार

मुंगेली नाका चौक पर छाता लगाकर सिम बेचने वाले युवक ने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। आरोपी ने मयंक द्विवेदी जैसे ग्राहकों से आधार और अन्य दस्तावेज लेकर न सिर्फ सिम बेची बल्कि उन्हीं दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उनके नाम पर और भी कई सिम दूसरों को जारी कर दी। मयंक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल आरोपी फरार है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कई अन्य लोगों के दस्तावेजों का भी इसी तरह गलत इस्तेमाल कर चुका है। घटना का पता चलने पर मयंक ने तुरंत थाने में शिकायत की और पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।इस मामले को लेकर सिविल लाइन थानेदार एसआर साहू ने आम जनों को जागरूक करते हुए अपील की है कि कोई भी सिम या अन्य चीजें लेते समय अपना आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र किसी को देते वक्त पूरी सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि साइन करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ें और परखें ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। यह मामला आम लोगों के निजी दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस लगातार जनता को जागरूक करने और सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles