
मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले की सभी 486 ग्राम पंचायत भवनों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। गांधी जयंती पर शिवतराई में विशेष ग्राम सभा में पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस पहल का परीक्षण किया।उन्होंने पंचायत भवन की दीवार पर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर मनरेगा की तीन साल की रिपोर्ट देखी।

इसमें स्वीकृत कार्य, राशि, मानव श्रम दिवस और भुगतान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रही।कलेक्टर ने इस व्यवस्था को पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और उप संचालक शालिनी सिंह भी मौजूद रहे।


