
गांधी जयंती पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मद्य निषेध सप्ताह की शुरुआत करते हुए जिला कार्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 8 अक्टूबर तक शहर और गांवों में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाएगा।मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।


