कलेक्टर परिसर में अर्धनग्न व्यक्ति की हरकत से मचा हड़कंप

बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली, जब एक अर्धनग्न युवक ने अचानक परिसर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। युवक के हाथ में पत्थर था और वह दौड़ते हुए लोगों की ओर मारने की कोशिश कर रहा था। अचानक हुई इस हरकत से वहां मौजूद लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक परिसर के अंदर घुसते ही चिल्लाने और लोगों का पीछा करने लगा।

इसके बाद वह चकता चिल्लाता बाहर निकला इसी दौरान उसने एक कार पर पत्थर फेंककर उसका शीशा तोड़ दिया। कार चालक ने किसी तरह साहस दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन अंततः चालक ने समझाइश देकर युवक को कार में बैठाया और पुलिस थाने ले जाने की बात कही। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था।

कई लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से इसी क्षेत्र में भटकता हुआ दिखाई दे रहा था। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, और युवक की पहचान व उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। हालांकि इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय जैसा संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में इस तरह की चूक चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त कोई गंभीर घटना हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles