सड़कों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बांटने का मामला, व्यक्ति फरार, बिलासपुर में बुधवार को एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक बांटने का मामला सामने आया है।

बुधवार को शहर के सिटी कोतवाली चौक से लेकर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल होते हुए वाल्मीकि चौक तक एक व्यक्ति द्वारा एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक बांटने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति एक थैले में कई कोल्ड ड्रिंक लेकर लोगों को मुफ्त में बांट रहा था। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य प्रचार या सामाजिक पहल समझकर बोतलें ले लीं, लेकिन कुछ ही देर बाद जब यह जानकारी मिली कि पेय पदार्थ एक्सपायरी डेट का है, तो हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग सतर्क हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वह व्यक्ति वहां से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर किसी कार्यक्रम या सामाजिक पहल के तहत सामग्री बांटी जा रही है, तो उसका स्वागत है, लेकिन एक्सपायरी डेट का सामान बांटकर किसी की तबीयत खराब करना गंभीर अपराध है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें और बिना जांचे-परखे खाद्य सामग्री का सेवन न करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles