कसौधन वैश्य समाज की छत्तीसगढ़ स्तरीय दूसरा संस्करण वैवाहिक पत्रिका का हुआ विमोचन….

कसौधन वैश्य समाज की छत्तीसगढ़ स्तरीय दूसरा संस्करण वैवाहिक पत्रिका का हुआ विमोचन….

तीसरा संस्करण अगले महीना जनवरी 2024 में की तैयारी शुरू ….

बिलासपुर :— कसौंधन वैश्य समाज के विवाह योग्य – युवक युवतियों के फोटोयुक्त संपूर्ण जानकारियों के साथ छत्तीसगढ़ स्तरीय मे दूसरा संस्करण वैवाहिक पत्रिका का गरिमामय उपस्थिति में विमोचन हुआ, पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि एल्डरमैन एवम जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री अखिलेश गुप्ता एवं श्री अशोक कुमार गुप्ता (जीएम अंबुजा सीमेंट) के द्वारा विमोचन किया गया, श्री गुप्ता जी ने इस अवसर पर कहा कि समाज में लड़का लड़की की शादी लगना बहुत बड़ी जटिल समस्या है और ऐसे में हमारे समाज का दैनिक जिम्मेदारी है कि भारत वर्ष में 3 करोड़ से भी ज्यादा कसौधन वैश्य बंधु निवास करते हैं, सभी लोगो से बिना पुस्तक या मध्यस्थ के बिना संपर्क यह काम नामुमकिन सा लगता है, समाज की यह वैवाहिक पत्रिका हमे अपने बच्चों की शादी लगाने में एक दूसरे का बायोडेटा के माध्यम से संपर्क कर अच्छे रिश्ते से अच्छे रिश्ते हमें मिलाने में मददगार होगी व मिल का पत्थर साबित होगा, संपादक मंडल को हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं देता हूं,
अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य समाज बिलासपुर शाखाओं का यह एक अनुकरणीय पहल है। जो विवाह योग्य युवक युवतियों को जीवन साथी तराशने के लिए वरदान साबित होगा। आज के समय मे विवाह एक जटिल समस्या बन गई है । जिसके लिए समाज द्वारा युवक – युवतियों को सुविधा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। अखिल भारतीय वैश्य कसौंधन महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वं बिलासपुर जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा की इसके अलावा इस पत्रिका में विधवा, तलाक सुधा, पूर्ण मांगलिक व युवक – युवतियों की संपूर्ण जानकारी भी समाहित है। कसौंधन वैश्य समाज के उक्त पत्रिका का विमोचन को हुआ, विमोचन होने के बाद यह वेबसाइट इंटरनेट में उपलब्ध रहेगा । विवाह संबंधित जानकारी के लिए युवक – युवती, माता – पिता कंप्यूटर या मोबाइल से वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पत्रिका के लिये कार्यालय जूना बिलासपुर स्थित नागोराव शेष स्कूल के समीप, कर्बला रोड, उत्सव कार्ड्स में सम्पर्क कर सकते है। कार्यालय संपर्क नम्बर 98271 810 40 में अपना बायोडाटा व्हाट्सएप कर तीसरा संस्करण के लिए दे सकते हैं। बायोडाटा हिंदी टाइपिंग या अंग्रेजी टाइपिंग करके भेज सकते हैं,
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ किशोरीशरण गुप्ता, श्रीमती निशा गुप्ता, रशेष गुप्ता, रमेश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीमती सुमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे, अंत मे आभार व्यक्त किया गया l

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles